Aarti saraswati mata ki | saraswati ji ki aarti | माँ सरस्वती आरती
||माँ सरस्वती आरती||
आरती करूं सरस्वती मातु ,
हमारी हो भव भय हरी हो |
हंस वाहन पदमासन तेरा,
शुभ्र वस्त्र अनुपम है तेरा ||
रावण का मन कैसे फेरा,
वर मांगत बन गया सवेरा |
यह सब कृपा तिहारी,
उपकारी हो मातु हमारी हो ||
आरती करूं सरस्वती मातु ,
हमारी हो भव भय हरी हो |
तमोज्ञान नाशक तुम रवि हो,
हम अम्बुजन विकास करती हो |
मंगल भवन मातु सरस्वती हो,
बहुमूकन वाचाल करती हो ||
आरती करूं सरस्वती मातु ,
हमारी हो भव भय हरी हो |
विद्या देने वाली वीणा,
धारी हो मातु हमारी |
तुम्हारी कृपा गणनायक,
लायक विष्णु भये जग में पालक ||
आरती करूं सरस्वती मातु ,
हमारी हो भव भय हरी हो |
अम्बा कहायी सृष्टि ही कारण,
भये शम्भु संसार ही घालक |
बन्दों आदि भवानी जग,
सुखकारी हो मातु हमारी ||
आरती करूं सरस्वती मातु ,
हमारी हो भव भय हरी हो |
सदबुद्धि विद्याबल मोही दीजै,
तुम अज्ञान हटा रख लीजै |
जन्मभूमि हित अर्पण कीजै,
कर्म वीर भस्महिं कर दीजै ||
ऐसी विनय हमारी भवभय हरी,
मातु हमारी हो आरती करूं सरस्वती मातु ||
सरस्वती माता आरती 2
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
शीश मुकुट मणि सोहें, गल मोतियन माला॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का, जग से नाश करो॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
धूप, दीप, फल, मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
Aarti saraswati mata ki | saraswati ji ki aarti | माँ सरस्वती आरती
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
माँ सरस्वती हिन्दू धर्म की विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। माँ जो अज्ञान का नाश करती हैं और बुद्धि, विवेक एवं कला का प्रकाश फैलाती हैं |